इ-चौपाल
 
हरियाणा-योद्धेय
 
choupalhr.html
choupal-projects.html
!!!......गंभीरतापूर्वक व् सौहार्दपूर्ण तरीके से अपनी राय रखना - बनाना, दूसरों की राय सुनना - बनने देना, दो विचारों के बीच के अंतर को सम्मान देना, असमान विचारों के अंतर भरना ही एक सच्ची हरियाणवी चौपाल की परिभाषा होती आई|......!!!
आप यहाँ हैं: दहलीज > इ-चौपाल > हरियाणा-योद्धेय > शाहमल तोमर जी
शाहमल जी
हरियाणा यौद्धेय उद्घोषम्
"दादा नगर खेड़ा (दादा बड़ा बीर/दादा खेड़ा/दादा बैया/दादा भैया/बड़े दादा/बाबा भूमिया)"
मोर पताका: सुशोभम
सर्वखाप योद्धेय दादावीर शाहमल तोमर जी महाराज
"हरियाणा योद्धेय" की परिभाषा: इसमें "हरियाणा शब्द" इसके ऐतिहासिक प्राचीन वास्तविक स्वरूप को इंगित करता है जिसके तहत आज का हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड व् उत्तरी राजस्थान होते थे| "योद्धेय शब्द" हरियाणा की विभिन्न खापों में सर्वधर्म सर्वजतियों से समय-समय पर हुए वीरों-हुतात्माओं-दार्शनिकों के सम्बोधन में कहा जाता था| इस तरह दोनों शब्दों को जोड़ कर निडाना हाइट्स नें "हरियाणा योद्धेय" की श्रृंखला बनाई है, जिसके तहत हरियाणा यौद्धेयों के अध्याय प्रकाशित किये जा रहे हैं और प्रस्तुत अध्याय इसी श्रृंखला की कड़ी है|

1857 की क्रांति में सुदूर सहारनपुर-शामली से ले दिल्ली तक की अंग्रेजों को नांकों चने चबवा देने वाले मातृभूमि के अमर बलिदानी देशखाप से सर्वखाप सेनापति दादावीर शाहमल तोमर जी महाराज कुन चुनिंदा देदीप्यमान सितारों में से एक हैं, जिनका नाम स्मरण होते ही तन-मन में देशप्रेम हिलोरे मारने लगता है|

1857 के भारतीय स्वतंत्रता-संग्राम में एक बड़ी भूमिका निभाने वाले बाबा शाहमल उत्तर प्रदेश के बिजरौल के निवासी तोमर जाट किसान थे।

इस इलाके के किसान अंग्रेजों द्वारा लगाये गए भारी टैक्स से त्रस्त थे।

अंग्रजों की दमनकारी नीति का प्रतिकार करने के उद्देश्य से शाहमल ने स्थानीय जाट और गुज्जर किसानों की एक संयुक्त सेना खड़ी की।

अपनी शुरूआती कारर्वाही में इस सेना ने बरौत और बागपत तहसीलों को लूटा और कुछ ही समय में अंग्रेजी नियंत्रण से छीनकर तोमर देश खाप के 84 गावों पर कब्ज़ा कर लिया। उन्होंने खुद को राजा घोषित किया और अंग्रेजों को कर देना बंद करा दिया।

उन्होंने यमुना नदी में स्थित एक बंगले में अपनी सेना का मुख्यालय बनाया और वहीं से अंग्रेजों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया।

उनकी घेराबंदी और युद्ध-कौशल का कमाल था कि कई कोशिशों के बावज़ूद उनके जीते जी ब्रिटिश सेना उनके व्यूह को नहीं भेद सकी।

जब बहादुर शाह ज़फर की सेना के साथ निर्णायक युद्ध में दिल्ली को अंग्रेजों ने घेर लिया तो शाहमल की सेना ने कई दिनों तक विद्रोहियों को रसद भिजवाई थी।

एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी के अनुसार -

'एक जाट शाहमल, जो बड़ौत परगने का गवर्नर हो गया था, ने तीन-चार परगनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। दिल्ली के घेरे के समय दिल्ली इसी व्यक्ति के कारण जीवित रह सकी थी।'

जुलाई,1857 में उनकी ब्रिटिश सेना के साथ सीधी लड़ाई हुई तो उनके हमलों को ब्रिटिश सेना झेल नहीं सकी।

ब्रिटिश सेना के बहुत सारे अफसर और सिपाही मारे गए। मृत अंग्रेज सैनिकों की क़ब्रें मेरठ रोड क्रासिंग पर हिंडन नदी के पास आज भी मौज़ूद हैं।

शाहमल के हमले में उनका कमांडर डनलप बाल-बाल बचा था।

दुर्भाग्य से इस लड़ाई में शाहमल की पगड़ी घोड़े की टांग में फंस गई और वे जमीन पर गिर पड़े। एक अंग्रेज अफसर पार्कर ने ने मौके का फायदा उठाकर उन्हें पकड़ा और उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पार्कर ने उनका सर काटा और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

इलाके के बागियों को आतंकित करने के लिए ब्रिटिश सेना ने उनके कटे सर को कई दिनों तक चौराहे पर लटकाए रखा।

इस लड़ाई में शाहमल के साथ उनके 200 से ज्यादा सैनिक भी शहीद हो गए।

स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम योद्धा बाबा शाहमल और उनकी जांबाज सेना की वीरता और बलिदान को सलाम ।


Complete article coming soon................


जय दादा नगर खेड़ा बड़ा बीर


लेखक: ......

दिनांक: ......

प्रकाशन: निडाना हाइट्स

प्रकाशक: नि. हा. शो. प.

उद्धरण:
  1. ......
  2. ......
  3. ......
  4. ......

साझा-कीजिये
 
इ-चौपाल के अंतर्गत मंथित विषय सूची
निडाना हाइट्स के इ-चौपाल परिभाग के अंतर्गत आज तक के प्रकाशित विषय/मुद्दे| प्रकाशन वर्णमाला क्रम में सूचीबद्ध किये गए हैं:

इ-चौपाल:


हरियाणवी में लेख:
  1. त्यजणा-संजोणा
  2. बलात्कार अर ख्यन्डदा समाज
  3. हरियाणवी चुटकुले

Articles in English:
    General Discussions:

    1. Farmer's Balancesheet
    2. Original Haryana
    3. Property Distribution
    4. Woman as Commodity
    5. Farmer & Civil Honor
    6. Gender Ratio
    7. Muzaffarnagar Riots
    Response:

    1. Shakti Vahini vs. Khap
    2. Listen Akhtar Saheb

हिंदी में लेख:
    विषय-साधारण:

    1. वंचित किसान
    2. बेबस दुल्हन
    3. हरियाणा दिशा और दशा
    4. आर्य समाज के बाद
    5. विकृत आधुनिकता
    6. बदनाम होता हरियाणा
    7. पशोपेश किसान
    8. 15 अगस्त पर
    9. जेंडर-इक्वलिटी
    10. बोलना ले सीख से आगे
    खाप स्मृति:

    1. खाप इतिहास
    2. हरयाणे के योद्धेय
    3. सर्वजातीय तंत्र खाप
    4. खाप सोशल इन्जिनीरिंग
    5. धारा 302 किसके खिलाफ?
    6. खापों की न्यायिक विरासत
    7. खाप बनाम मीडिया
    हरियाणा योद्धेय:

    1. हरयाणे के योद्धेय
    2. दादावीर गोकुला जी महाराज
    3. दादावीर भूरा जी - निंघाईया जी महाराज
    4. दादावीर शाहमल जी महाराज
    5. दादीराणी भागीरथी देवी
    6. दादीराणी शमाकौर जी
    7. दादीराणी रामप्यारी देवी
    8. दादीराणी बृजबाला भंवरकौर जी
    9. दादावीर जोगराज जी महाराज
    10. दादावीर जाटवान जी महाराज
    11. आनेवाले
    मुखातिब:

    1. तालिबानी कौन?
    2. सुनिये चिदंबरम साहब
    3. प्रथम विश्वयुद्ध व् जाट

NH Case Studies:

  1. Farmer's Balancesheet
  2. Right to price of crope
  3. Property Distribution
  4. Gotra System
  5. Ethics Bridging
  6. Types of Social Panchayats
  7. खाप-खेत-कीट किसान पाठशाला
  8. Shakti Vahini vs. Khaps
  9. Marriage Anthropology
  10. Farmer & Civil Honor
मिलते-जुलते विषय
"खाप स्मृति" व् "हरियाणा योद्धेय" उपभागों के विषयों के समान वेबसाइट के दूसरे भागों में प्रकाशित विषय:
  1. Sarvjatiya Sarvkhap Legend
  2. Gathwala Khap
  3. गठ्वाला खाप
  4. Gotra System
  5. समाज का मॉडर्न ठेकेदार
  6. दादा नगर खेड़ा
  7. हरयाणे के वीर योद्धेय
  8. Shakti Vahini & Honor Killing
  9. Property Distribution System
नि. हा. - बैनर एवं संदेश
“दहेज़ ना लें”
यह लिंग असमानता क्यों?
मानव सब्जी और पशु से लेकर रोज-मर्रा की वस्तु भी एक हाथ ले एक हाथ दे के नियम से लेता-देता है फिर शादियों में यह एक तरफ़ा क्यों और वो भी दोहरा, बेटी वाला बेटी भी दे और दहेज़ भी? आइये इस पुरुष प्रधानता और नारी भेदभाव को तिलांजली दें| - NH
 
“लाडो को लीड दें”
कन्या-भ्रूण हत्या ख़त्म हो!
कन्या के जन्म को नहीं स्वीकारने वाले को अपने पुत्र के लिए दुल्हन की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए| आक्रान्ता जा चुके हैं, आइये! अपनी औरतों के लिए अपने वैदिक काल का स्वर्णिम युग वापिस लायें| - NH
 
“परिवर्तन चला-चले”
चर्चा का चलन चलता रहे!
समय के साथ चलने और परिवर्तन के अनुरूप ढलने से ही सभ्यताएं कायम रहती हैं| - NH
© निडाना हाइट्स २०१२-१९