कृषि
 
डॉक्टर दलाल
agriculturehr-flora.html
Agriculture.html
!!!......अगर आपने आज खाना खाया, तो देश के किसान का धन्यवाद जरूर करें|......जो अपनी ऐतिहासिक जड़ों व् संस्कृति को नहीं जानते, उनकी सामाजिक पहचान एक बिना पते की चिठ्ठी जैसी होती है; ऐसे लोग सांस्कृतिक रूप से दूसरों की दार्शनिकता के गुलाम होते हैं| यह एक ऐसी संस्कृति को समर्पित वेबसाइट है जो "हरियाणव" के नाम से जानी जाती है.......!!!
आप यहाँ हैं: दहलीज > कृषि > स्वर्गीय डॉक्टर सुरेन्द्र दलाल
डॉक्टर सुरेन्द्र दलाल कृषि-अर्थ सोधशाला

स्वर्गीय डॉक्टर सुरेन्द्र दलाल - एक श्रदांजली

दुनिया से विदा हुए कृषि क्षेत्र के अग्रदूत:


किसानों को कीट ज्ञान का पाठ पढ़ाकर नामुमकिन को कर दिखाया मुमकिन, ब्लॉग के माध्यम से विदेशियों को भी दिखाई नई राह, कीटनाशक कंपनियों के साथ छेड़ा था शीत युद्ध|

दुनिया को जहर मुक्त कृषि का संदेश देने वाले कृषि क्षेत्र के अग्रदूत डा. सुरेंद्र दलाल 18 मई को दुनिया से विदा हो गए। हरियाणा के हिसार जिले के जिंदल अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। डा. दलाल पिछले 3 माह से गंभीर बीमारी के चलते कोमा में थे। दिल्ली के फोर्टिज अस्पताल में उपचार के बाद डा. दलाल को हिसार के जिंदल अस्पताल में रैफर किया गया था। 19 मई को डा. दलाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नंदगढ़ (जींद) में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेशभर के हजारों गणमान्य लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जैसे ही गांव में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी पूरा नंदगढ़ गांव अपने डाक्टर के लिए फफक-फफक कर रो रहा था। महिलाओं ने घरों की खिड़कियों से घूंघट की आड़ से भरी आंखों से डा. दलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय डॉक्टर सुरेन्द्र दलाल

उल्लेखनिय है कि हरियाणा प्रदेश के जिला जींद में डा. सुरेंद्र दलाल ने कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा देने के लिए लीख से हटकर एक अलग मुहिम की शुरूआत की थी। उनका मानना था कि प्रकृति में संतुलन बनाने की स्वयं क्षमता है। कृषि क्षेत्र में भी बिना कीटनाशकों के छिड़काव व प्रकृति से छेड़छाड़ किए बिना अच्छी पैदावार ली जा सकती है। इसी संदेश को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने जिला जींद के निडाना गांव में खेत पाठशाला के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। डॉ. सुरेन्द्र दलाल की इस मुहिम का परिणाम यह रहा कि जिले के लगभग 500 किसानों ने फसलों में बिना कीटनाशक छिड़काव के लगातार पांच साल से रिकार्ड तोड़ पैदावार ली। जिसके चलते इसी मुहिम की प्रसिद्ध देश के कोने-कोने में फैल गई। उनका मानना था कि दुनियाभर की कृषि क्षेत्र की चुनिदा कंपनियां अपने निजी स्वार्थ के चलते किसानों को भ्रमित कर उनका शोषण कर रही हैं। डा. सुरेंद्र दलाल की इसी जिज्ञासा ने किसानों का मार्गदर्शन कर उन्हें जागरूक करने का काम किया। डा. सुरेंद्र दलाल का मामना था कि फसलों में 2 किस्म के कीट मौजूद होते हैं। इनमें एक किस्म शाकाहारी तथा दूसरी मांसाहारी कीटों की होती है। शाकाहारी तथा मांसाहारी कीट किसानों को लाभ या हानि पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि अपनी वंशवृद्धि के उद्देश्य से आते हैं और पौधे अपनी जरुरत के अनुसार भिन्न-भिन्न प्रकार की सुगंध छोड़कर शाकाहारी तथा मांसाहारी कीटों को अपनी सुरक्षा के लिए आमंत्रित करते हैं लेकिन कीटनाशक कंपनियां किसानों को शाकाहारी कीटों का डर दिखाकर भ्रमित कर उन्हें अपने मक्कड़ जाल में फांस लेती हैं और भोले-भाले किसान जानकारी के अभाव में शाकाहारी कीटों को अपना दुश्मन समझ बैठते हैं। अंधाधुंध कीटनाशकों का छिड़काव कर फसलों को बचाने में जुट जाते हैं। कंपनियों के निजी स्वार्थ के चलते ही पिछले लगभग 4 दशकों से कीटों और किसानों के बीच यह जंग छिड़ी हुई है और इस जंग में न जाने कितने किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। फसलों में कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से हमारी भोजन की थाली जहरयुक्त हो चुकी है।


चुपके-चुपके निडाना के खेतों से हुई तीसरी क्रांति की शुरूआत: श्वेत क्रांति और हरित क्रांति ने देश की धरती पर दस्तक दी। हरितक्रांति की आड़ में रासायनिक कंपनियों ने भी देश के किसानों पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसी का परिणाम है कि दुनियाभर के किसान यह मान बैठे हैं कि बिना कीटनाशकों के खेती संभव नहीं है लेकिन डा. सुरेंद्र दलाल ने लीक से हटकर कीट ज्ञान क्रांति की मशाल जलाई और यह सिद्ध कर दिखाया कि बिना कीटनाशकों का प्रयोग किए भी अच्छी पैदावार ली जा सकती है। डा. दलाल ने वर्ष 2008 में निडाना गांव के खेतों में पहली किसान पाठशाला की शुरूआत की थी। पहले पाठशाला के दौरान आधा दर्जन किसान ही उसकी मुहिम में जुड़ पाए थे, लेकिन उन किसानों द्वारा बिना कीटनाशक रहित खेती से रिकार्ड उत्पादन लिए जाने पर आसपास के किसान भी अचभित रहे गए और बाद में देखते ही देखते गांव निडाना तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लगभग 500 किसानों ने कीटनाशक के खिलाफ शंकनाद किया और अपने खेतों में कीटनाशक के छिड़काव के बिना ही रिकार्ड उत्पादन किया। इस मुहिम को देखकर दुनिया के चुङ्क्षनदा वैज्ञानिकों ने यह दावा तक कर दिया था कि हरियाणा प्रदेश के जिला जींद के निडाना गांव के खेतों में चुपके-चुपके तीसरी क्रांति की शुरूआत हो चुकी थी।


कृषि विभाग की फजिहत ने पैदा किया जूनून: वर्ष 2002 में कपास की फसल में अमेरिकन सूंडी के प्रकोप ने देश के किसानों को भयभीत कर दिया था। कृषि विभाग भी किसानों को इस मुसिबत से निजात दिलाने में पूरी तरह से विफल रहा था। इस वर्ष किसानों ने कपास की फसल में 40-40 कीटनाशकों के स्प्रे किए थे। इसके बावजूद भी किसानों का उत्पादन बढऩे की बजाए घटा था। इससे किसानों के सामने भारी आॢथक संकट गहरा गया और किसान आत्महत्या करने पर विवश हो गए थे। इसी दौरान एक अंग्रेजी के न्यूज पेपर में एक लेख प्रकाशित हुआ और लेख में जमकर कृषि विभाग फजिहत हुई। इस अवधी में डा. सुरेंद्र दलाल कृषि विभाग में ए.डी.ओ. के पद पर कार्यरत थे। इसी ने डा. दलाल को सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी का परिणाम है कि आज डा. दलाल के इस जनून की बदौलत ही जींद ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के किसान जींद के किसानों से प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अमेरिक सूंडी के प्रकोप को खत्म करने के लिए असंभव माने जाने पर डॉ. सुरेन्द्र दलाल ने अपनी मुहिम के माध्यम से संभव करके दिखाया। जिसके बाद देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक उनकी मुहिम के कायल हो गए।


रामदेव भी थे डा. दलाल के कायल: योग गुरु बाबा रामदेव ने देश में और्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देशभर के करीबन 12 चुनिन्दा कृषि वैज्ञानिकों को उत्तराखंड स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित गोष्ठी में आमंत्रित किया था। इस गोष्ठी में सभी कृषि वैज्ञानिकों को अपने-अपने विचार रखने के लिए समय निर्धारित किया था लेकिन जैसे ही इस गोष्ठी में डा. सुरेंद्र दलाल ने बोलना शुरू किया तो मानों उनके लिए यह समय सीमा की शर्त समाप्त हो गई। डा. दलाल जैसे-जैसे उदहारण सहित अपने विचार गोष्ठी में रखते गए तो, वैसे-वैसे ही गोष्ठी मे मौजूद सभी बुद्धिजीवी लोगों की उत्सुकता बढ़ती चली गई। खुद बाबा रामदेव भी डा. दलाल को बोलने से नहीं रोक पाए। डा. दलाल के अनुभव को देखकर योग गुरु बाबा रामदेव ने उन्हें अपने साथ जोडऩे के लिए आमंत्रित किया लेकिन डा. दलाल को योगगुरु का यह आफर भी बंधन में बांध नहीं पाया। क्योंकि डा. दलाल का लक्ष्य तो केवल धरतीपुत्रों को जागरूक कर आत्म निर्भर बनाना था।


धरती से जुड़े हुए अधिकारी थे डा. दलाल: डा. सुरेंद्र दलाल एक कृषि से जुड़े हुए अधिकारी थे। डा. दलाल किसानों के साथ खेत की मेढ़ पर बैठकर अपनी रणनीति तैयार करते थे और किसानों के साथ अधिकारी की तरह नहीं एक किसान की तरह पेश आते थे। इसी का परिणाम था कि कोई भी किसान उनकी बात को न चहाकर भी टाल नहीं पाता था। डा. दलाल हवा में नहीं बल्कि धरातली फैसले लेने में काफी सक्षम थे।


खाप पंचायतों संग किया व्यापक आगाज: आनर किलिँग तथा तुगलकी फरमान सुनाने के नाम से बदनाम हो चुकी उत्तर भारत की खाप पंचायतों को डा. सुरेंद्र दलाल ने राह दिखाने का काम किया है। डा. दलाल ने वर्ष 2012 में दशकों से चले आ रहे किसान-कीट विवाद को सुलझाने के लिए खाप पंचायतों को किसानों की तरफ से फरियाद भेजी। किसानों की फरियाद को स्वीकार करने के बाद खाप प्रतिनिधियों को इस मसले पर फैसला करने के लिए लगातार 18 सप्ताह तक निडाना गांव के खेतों में जाकर किसानों के बीच बैठकर कक्षाएं लगानी पड़ी थी। इन कक्षाओं के बाद इस विवाद का फैसला करने के लिए खाप प्रतिनिधियों द्वारा जनवरी 2013 माह में निडाना में एक बड़ी खाप पंचायत बुलाकर इस पर फैसला सुनाना था लेकिन दिसम्बर माह में जाट आरक्षण के बाद यह पंचायत नहीं हो पाई। इस विवाद का फैसला अभी भी खाप पंचायतों के पास है। खाप पंचायतें इस विवाद पर क्या फैसला सुनाती हैं यह भले ही अभी भविष्य के गर्भ में हो लेकिन खाप पंचायतों को इस मुहिम में शामिल कर डा. दलाल ने खाप पंचायतों को राह दिखाने का काम किया।


महिलाओं को सिखाया फसलों पर प्रयोग करना: वर्ष 2008 में निडाना में किसान खेत पाठशाला शुरू हुई और यहां किसानों ने कीट ज्ञान हासिल करना शुरू किया। इसके बाद 2010 में निडाना में पहली महिला किसान पाठशाला की शुरूआत की गई। इस पाठशाला के सफल आयोजन के बाद 2012 में ललितखेड़ा में दूसरी महिला किसान पाठशाला चलाई गई। इस तरह कीटनाशक रहित खेती की इस मुहिम से आज निडाना, निडानी, ललितखेड़ा गांवों की लगभग 65 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। जिन महिलाओं को पहले खेतों में पुरुषों का हाथ बटाते देखा जाता था आज वे महिलाएं कीट ज्ञान हासिल कर फसलों पर प्रयोग कर रही हैं। फसलों पर अपने सफल प्रयोगों के कारण ही कीटों की यह मास्टरनी पूरे वर्ष मीडिया की सुर्खियां बनी रही।


ब्लाग के माध्यम से विदेशों में भी दिया कीटनाशक रहित खेती का संदेश: कीट क्रांति के जन्मदाता डा. सुरेंद्र दलाल ने ब्लाग के माध्यम से विदेशों में भी कीटनाशक रहित खेती का संदेश दिया है। डा. सुरेंद्र दलाल द्वारा कीट साक्षरता केंद्र, अपना खेत अपनी पाठशाला, महिला खेत पाठशाला, प्रभात कीट पाठशाला ब्लाग पर कीटों के क्रियाकलापों तथा फसलों पर पडऩे वाले उनके प्रभाव की पूरी जानकारी दी जाती थी। डा. सुरेंद्र दलाल द्वारा लिखे गए इन ब्लागों को विदेशों में बड़ी उत्सुकता के साथ पढ़ा जाता है। आज लाखों लोग इन ब्लागों से जानकारी हासिल कर रहे हैं।



डा. दलाल के मुख्य ब्लाग:

  1. कीट साक्षरता केन्द्र निडाना: http://ksknidana.blogspot.com/

  2. अपना खेत अपनी पाठशाला: http://apnakhetapnipathshala.blogspot.com/

  3. महिला खेत पाठशाला: http://mahilakhetpathshala.blogspot.com/

  4. प्रभात कीट पाठशाला: http://drdalaljind.blogspot.com/


मुहिम को संभालना किसानों के लिए बना चुनौती: डा. सुरेंद्र दलाल द्वारा शुरू की गई कीटनाशक रहित खेती की मुहिम को संभालना इस मुहिम से जुड़े कीट कमांडो किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। इसमें सबसे बड़ी मुश्किल किसानों को एकजुट करना है। कीट कमांडो किसान रणबीर मलिक, मनबीर रेढ़ू, महाबीर पूनिया, महिला किसान अंग्रेजो, मीना, गीता, राजवंती का कहना है कि डा. सुरेंद्र दलाल के चले जाने से उनकी इस मुहिम को बड़ा झटका लगा है। उनका यह अभियान नेतृत्व विहिन हो गया है। कीट कमांडो किसानों का कहना है कि डा. दलाल की इस मुहिम को संभालने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि ये मुहिम अकेले उनकी नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति की है। इसलिए सभी को इसमें सहयोग करने की जरुरत है।

डॉ. सुरेन्द्र दलाल का फाइल फोटो
डॉ. सुरेन्द्र दलाल की महिला खेत पाठशाला में कीटों की पहचान करती महिलाएं।
किसान खेत पाठशाला में भाग लेती महिला किसान तथा कीटों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सुरेन्द्र दलाल।
डॉक्टर दलाल का अंतिम दाह संस्कार

जय दादा नगर खेड़ा बड़ा बीर




लेखक: नरेंद्र कुंडू

प्रकाशन: निडाना हाइट्स

प्रथम संस्करण: 24/05/2013

प्रकाशक: नि. हा. शो. प.

उद्धरण:
  • नि. हा. सलाहकार मंडल

साझा-कीजिये
 
स्थानीय मौसम का पूर्वानुमान

जानकारी पट्टल - कृषि
कृषि जानकारी पत्र आपको कृषि और जमीन से सम्बंधित वेबसाइटें उपलब्ध करवाने हेतु है| NH नियम और शर्ते लागू|
कृषि संबंधी मुख्य लिंक्स
फोटो एल्बम: निडाना महिला किसान खेत-कीट पाठशाला के पल - २९ फोटो
नि. हा. - बैनर एवं संदेश
“दहेज़ ना लें”
यह लिंग असमानता क्यों?
मानव सब्जी और पशु से लेकर रोज-मर्रा की वस्तु भी एक हाथ ले एक हाथ दे के नियम से लेता-देता है फिर शादियों में यह एक तरफ़ा क्यों और वो भी दोहरा, बेटी वाला बेटी भी दे और दहेज़ भी? आइये इस पुरुष प्रधानता और नारी भेदभाव को तिलांजली दें| - NH
 
“लाडो को लीड दें”
कन्या-भ्रूण हत्या ख़त्म हो!
कन्या के जन्म को नहीं स्वीकारने वाले को अपने पुत्र के लिए दुल्हन की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए| आक्रान्ता जा चुके हैं, आइये! अपनी औरतों के लिए अपने वैदिक काल का स्वर्णिम युग वापिस लायें| - NH
 
“परिवर्तन चला-चले”
चर्चा का चलन चलता रहे!
समय के साथ चलने और परिवर्तन के अनुरूप ढलने से ही सभ्यताएं कायम रहती हैं| - NH
© निडाना हाइट्स २०१२-१९